PM Samman Nidhi ki 22vi Kist Kab Aaegi: आज किसानों को खुशियों की सौगात देंगे पीएम मोदी, अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे पीएम सम्मान निधि का पैसा

Ads

PM Samman Nidhi ki 22vi Kist Kab Aaegi: आज किसानों को खुशियों की सौगात देंगे पीएम मोदी, अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे पीएम सम्मान निधि का पैसा

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 09:32 AM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 09:51 AM IST

PM Samman Nidhi ki 22vi Kist Kab Aaegi: आज को किसानों को खुशियों की सौगात देंगे पीएम मोदी, अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे पीएम सम्मान निधि का पैसा / Image: File

HIGHLIGHTS
  • आज किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी
  • छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में आएगा पैसा
  • कृषि भूमि की अनिवार्यता के नियम को शिथिल (relax) कर दिया

रायपुर: PM Samman Nidhi ki 22vi Kist Kab Aaegi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में 498.83 करोड़ रुपए की राशि भेजी जाएगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद, कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।

पीए मोदी देंगे सौगात

PM Samman Nidhi ki 22vi Kist Kab Aaegi कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

खाते में ट्रांसफर करेंगे सम्मान निधि का पैसा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत ’’पहली किश्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी’’। योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रदेश के किसानों को ’’कुल 11 हजार 283 करोड़ 09 लाख रुपये’’ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ’’2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसानों’’ तथा ’’37 हजार 400 विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के किसानों’’ को भी योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया जा रहा है।

भूमि की अनिवार्यता शिथिल

विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ’’कृषि भूमि की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है’’। योजनांतर्गत सभी ’’एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू- अभिलेख के रिकार्ड में दर्ज हैं, योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सहायता राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देश के कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना ’’दिसम्बर 2018 से लागू की गई है’’। यह योजना ’’भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत वित्त पोषित’’ है। इसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को ’’प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सहायता राशि’’ प्रदान की जाती है, जिसे ’’2-2 हजार रुपये की तीन समान किश्तों में प्रत्येक चार माह के अंतराल पर डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है’’। योजना का लाभ सभी वर्ग एवं श्रेणी के उन किसानों को दिया जाता है जिनका नाम भू- अभिलेख में दर्ज है। योजनांतर्गत ’’सभी एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू-अभिलेख में दर्ज हैं, ’’वन अधिकार पट्टाधारी किसान’’ तथा ’’विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसान’’ लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी यह राशि कहाँ से और कैसे जारी करेंगे?

प्रधानमंत्री मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान, रिमोट का बटन दबाकर देश भर के किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि भेजेंगे।

रायपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कहाँ देखा जा सकता है?

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद कृषि महाविद्यालय, जोरा में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन कर इस उत्सव को मनाया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में, हर चार महीने के अंतराल पर सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।

छत्तीसगढ़ में अब तक इस योजना से कुल कितनी राशि बांटी जा चुकी है?

योजना की शुरुआत (फरवरी 2019) से लेकर अब तक, छत्तीसगढ़ के किसानों को कुल 11,283.09 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है।

क्या संयुक्त खाता धारक किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

हाँ, योजना के नियमों के अनुसार, सभी एकल (single) और संयुक्त (joint) खाता धारक किसान परिवार, जिनका नाम भू-अभिलेख के रिकॉर्ड में दर्ज है, इस लाभ को प्राप्त करने के पात्र हैं।