Raipur Bulldozer Action: रायपुर में फिर चला निगम का बुलडोजर! पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर के वार्ड में बड़ा एक्शन, बैजनाथ पारा और मालवीय रोड से हटाए गए कब्जे, देखें वीडियो

Ads

Raipur Bulldozer Action: रायपुर में फिर चला निगम का बुलडोजर! पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर के वार्ड में बड़ा एक्शन, बैजनाथ पारा और मालवीय रोड से हटाए गए कब्जे, देखें वीडियो

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 08:38 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 08:41 AM IST

Raipur Bulldozer Action/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में चला बुलडोजर
  • एजाज़ ढेबर के वार्ड में चला बुलडोजर
  • अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर: Raipur Bulldozer Action: राजधानी रायपुर में गुरुवार को नगर निगम ने बड़ा बुलडोजर एक्शन करते हुए बैजनाथ पारा और मालवीय रोड क्षेत्र में सड़कों से अवैध कब्जे हटाए। पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर के वार्ड में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

रायपुर में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन (Raipur Bulldozer Action News)

Raipur Bulldozer Action: बैजनाथ पारा स्थित महबूबिया चौक के चारों ओर की सड़कों पर निगम के बुलडोजर गरजे और वर्षों से जमे ठेले-खोमचे व अन्य अस्थायी कब्जों को पूरी तरह साफ कर दिया गया। निगम की टीमें अचानक मौके पर पहुंचीं जिससे कई लोग अपना सामान हटाने का मौका भी नहीं पा सके। तोड़फोड़ दल ने बड़ी मात्रा में सामान जब्त कर लिया ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार छोटी कार्रवाई की गई थी लेकिन अगले ही दिन हालात फिर पहले जैसे हो जाते थे। इसी वजह से इस बार एक साथ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कब्जे हटाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात सुगम बनाना इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है।

बैजनाथ पारा और मालवीय रोड से हटाए गए कब्जे (Bulldozer Action Chhattisgarh)

Raipur Bulldozer Action: गौरतलब है कि इस वार्ड की पार्षद कांग्रेस की अर्जुमन ढेबर हैं जो पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर की पत्नी हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और विरोध करने वालों को खदेड़ दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मौके का जायजा हमारे संवाददाता तहसीन जैदी ने लिया।

यह भी पढ़ें

"रायपुर नगर निगम बुलडोजर कार्रवाई" क्यों की गई?

सड़कों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों और ठेले-खोमचों को हटाकर यातायात को सुगम बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

"बैजनाथ पारा अतिक्रमण हटाओ अभियान" में क्या-क्या हटाया गया?

महबूबिया चौक के आसपास सड़कों पर लगे अस्थायी ठेले, खोमचे और अन्य अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया और सामान जब्त किया गया।

"रायपुर मालवीय रोड बुलडोजर एक्शन" के दौरान क्या विरोध हुआ?

हां, कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।