Reported By: Rajesh Raj
,Raipur Fundhar Chowk Flyover / Image Source : FILE
रायपुर : Raipur Fundhar Chowk Flyover छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य शासन ने शहर के व्यस्ततम रास्तों में से एक, एक्सप्रेस-वे मोड़ से फुंडहर चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए वित्त विभाग ने 87.53 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
यह प्रोजेक्ट रायपुर के शहरी यातायात प्रबंधन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग (PWD) के बजट में इस फ्लाईओवर की घोषणा की गई थी। अब 87.53 करोड़ रुपये का फंड जारी होने के बाद निर्माण की तकनीकी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। वर्तमान में एक्सप्रेस-वे से उतरकर एयरपोर्ट रोड या फुंडहर की ओर जाने वाले वाहनों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। पीक ऑवर्स में यहाँ वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं।
यह फ्लाईओवर इस दबाव को पूरी तरह खत्म कर देगा। यह नया ब्रिज एक्सप्रेस-वे को सीधे फुंडहर चौक से जोड़ेगा, जिससे वीआईपी रोड, एयरपोर्ट और नवा रायपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होगी। फंड मिलने के बाद अब जल्द ही निविदा (Tender) प्रक्रिया शुरू होगी और जमीनी स्तर पर पिलर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-