Raipur Heavy Vehicle No Entry: अब रायपुर में इन वाहनों की नो-एंट्री! ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू, नियम तोड़े तो होगा भारी चालान, बाहर निकलने से पहले जान लें नियम
Raipur Heavy Vehicle No Entry: अब रायपुर में इन वाहनों की नो-एंट्री! ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू, नियम तोड़े तो होगा भारी चालान, बाहर निकलने से पहले जान लें नियम
Raipur Heavy Vehicle No Entry/Image Source: AI generated
- स्टेशन इलाके में नया ट्रैफिक प्लान लागू
- मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री
- सुबह 5 बजे से मालवाहकों की नो-एंट्री
रायपुर: Raipur Heavy Vehicle No Entry: रायपुर के स्टेशन इलाके में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। नए प्लान के तहत स्टेशन क्षेत्र में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध रोक लगाई गई है।
अब दिनभर बंद रहेंगे भारी वाहन (Raipur Traffic News)
आदेश के मुताबिक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।इसके अलावा हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष रूप से रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह कदम स्टेशन क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए उठाया गया है।
रायपुर में लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान (Raipur No Entry Timing)
Raipur Heavy Vehicle No Entry: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से यातायात सुगम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से नए ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सहयोग की अपील की है ताकि स्टेशन इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
यह भी पढ़ें
- सुबह से शुरू हो चुका है सूतक काल, आज इतने बजे से लग जाएगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब कहां-कहां देगा दिखाई
- ट्रंप हुए निराश… ईरान हमले पर ब्रिटेन का यू-टर्न? संसद में पीएम स्टार्मर ने दिया बड़ा जवाब, हवाई हमलों पर कह दी ये बड़ी बात
- आपकी राशि में लग रहा चंद्रग्रहण, बड़े बदलाव की संभावना, बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Facebook


