CM Helpline 1076 Complaint Chhattisgarh : मुख्यमंत्री तक पहुंची अवैध रेत खनन की शिकायत, एक्शन में आई टीम ने जब्त किया करोड़ों का माल,जानिए पूरा मामला

Ads

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद रायपुर खनिज विभाग ने आरंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों ट्रैक्टर रेत जब्त की। अवैध परिवहन में लगे 3 वाहन पकड़े गए हैं और 4 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 08:24 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 08:30 PM IST

CM Helpline 1076 Complaint Chhattisgarh / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई।
  • आरंग क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर सैकड़ों ट्रैक्टर रेत जब्त।
  • अवैध परिवहन में लगे 3 वाहन भी पकड़े गए।

रायपुर: CM Helpline 1076 Complaint Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में रेत माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा एक्शन हुआ है। सीएम हेल्पलाइन (1076) पर रेत के अवैध कारोबार की शिकायत मिलने के बाद, रायपुर खनिज विभाग की टीम ने कई जगहों पर एक साथ छापा मारा है।

सैकड़ों ट्रैक्टर रेत जब्त

खनिज विभाग की टीम ने आरंग के समोदा, कुरूद, मोहमेला और कुटेला गांवों में दबिश दी। वहाँ बिना इजाजत जमा कर रखी गई सैकड़ों ट्रैक्टर रेत को टीम ने जब्त कर लिया है।Raipur Mining Department Action  इसके साथ ही, रेत की अवैध ढुलाई में लगे 3 वाहनों को भी मौके से पकड़ा गया है। विभाग ने इस अवैध कारोबार में शामिल 4 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Chhattisgarh CM Helpline अवैध धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम हेल्पलाइन पर हुई इस तुरंत कार्रवाई से इलाके के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेत का अवैध धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में भी ऐसी छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें