(Poojaa Precision Engg IPO/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Poojaa Precision Engg IPO: एसएमई सेक्टर के Poojaa Precision Engg IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इश्यू खुलते ही इसमें तेजी से बोली लगाई गई और करीब एक घंटे के अंदर ही 100 प्रतिशत सब्सक्राइब हो गया। सुबह 11 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यह इश्यू करीब दो गुना तक भर चुका था। रिटेल निवेशकों की श्रेणी में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली। जहां सब्सक्रिप्शन करीब तीन गुना तक पहुंच गया।
Poojaa Precision Engg का IPO रिटेल निवेशकों के लिए 28 जुलाई से 31 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने इस इश्यू का कुल आकार 159.83 करोड़ रुपये रखा है। यह पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित IPO है। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 285 रुपये से 301 रुपये प्रति शेयर तय किया है। IPO का लॉट साइज 400 शेयरों का है। ऐसे में रिटेल निवेशकों को कम से कम 400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश राशि करीब 1,20,400 रुपये होगी।
Poojaa Precision Engg IPO की ग्रे मार्केट में भी अच्छी चर्चा बनी हुई है। मंगलवार को इसका GMP करीब 260 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखा। बाजार जानकारों के मुताबिक यह इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 86% प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। इससे पहले IPO का GMP 195 रुपये से 260 रुपये प्रति शेयर के बीच रहा है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल की है। एंकर निवेशकों के लिए IPO 27 जुलाई को खोला गया था जिसके जरिए कंपनी ने करीब 45.14 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी। इसमें करीब 106.34 करोड़ रुपये का उपयोग नया मैन्युफैक्चरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये की राशि वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च होगी। बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: