सवाल आपका है

Raipur News: राजधानी में ममता हुई शर्मसार! झाड़ियों में मिली दो माह की नवजात, ऐसे पड़ी लोगों की नजर

Raipur News | Image Source | IBC24 File

Raipur News | Image Source | IBC24 File

रायपुर : Raipur News:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अमलेश्वर में ग्रीन अर्थ सिटी के पास एक 2 माह की मासूम बच्ची झाड़ियों में लावारिस हालत में पड़ी मिली। यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है।

Read More : MP Board Exam 2025: बोर्ड एग्जाम के दौरान शर्मनाक हरकत, चीटिंग के शक में टीचर ने सबके सामने उतरवा दिए छात्रा के कपड़े, CCTV वीडियो आया सामने

झाड़ियों से आई रोने की आवाज

Raipur News:  सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने जब झाड़ियों से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वह नजदीक जाकर देखने लगे। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि एक झोले में एक मासूम बच्ची को लावारिस हालत में फेंक दिया गया था।

Read More : MP Budget 2025 for Women: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी… बढ़ेगी योजना की राशि? होली से पहले बजट में मिल सकते हैं महिलाओं को खास तोहफे

108 एंबुलेंस स्टाफ ने दिखाई संवेदनशीलता

Raipur News:  स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 स्टाफ की टीम ने बच्ची को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची को यहां किसने और क्यों फेंका? पुलिस परिवार या जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है।

Exit mobile version