Reported By: Nafees Khan
,Sagar District Hospital Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Sagar District Hospital Viral Video: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जिला अस्पताल सागर से एक बार फिर हैरान करने वाली तस्वीरे सामने आई है। जिसने अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रविवार देर रात महिला मेडिसिन वार्ड नंबर-6 में भर्ती मरीजों के बीच एक आवारा कुत्ता पलंग पर (Sagar District Hospital Viral Video) सोता हुआ दिखाई दिया।
Sagar District Hospital Viral Video: दरअसल, सागर जिला अस्पताल अपनी लापरवाहियों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आया है। बताया जा रहा है कि, जिला अस्पताल में एक आवारा कुत्ता काफी देर तक वार्ड के भीतर घूमता रहा और मरीजों के पास आराम से बैठा रहा और फिर मरीजों के पलंग पर सो गया, लेकिन किसी सुरक्षा कर्मी ने उसे बाहर नहीं निकाला। इससे साफ है (Sagar District Hospital Viral Video) कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है। इससे पहले भी कई बार आवारा जानवरों के घुसने की शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे हालात में मरीजों,खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Sagar District Hospital Viral Video: इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ.आर.एस जयंत का कहना है कि, वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल तैनात सुरक्षा एजेंसी को नोटिस जारी किया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। बता दे कि, जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की कमी और निगरानी के अभाव के कारण अस्पताल में इस तरह (Sagar District Hospital Viral Video) की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हुए है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-