India AI Impact Summit 2026 : इंडिया AI समिट में पीएम मोदी का ‘जियो’ दौरा, आकाश अंबानी ने दिखाया “AI for All” का दम

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान जियो AI पवेलियन का दौरा किया और जियो द्वारा विकसित AI मॉडलों और समाधानों का अवलोकन किया। जियो का उद्देश्य “AI for All” के विज़न के तहत तकनीक को बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुँचाना है।

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 08:32 PM IST

India AI Impact Summit 2026 / Image Source : DPR

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जियो AI पवेलियन का दौरा किया।
  • जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसे मॉडल प्रदर्शित।
  • जियो का उद्देश्य “AI for All” के विज़न के तहत तकनीक को आम लोगों तक पहुँचाना।

नई दिल्ली : India AI Impact Summit 2026 इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो के AI पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जियो द्वारा विकसित विभिन्न AI आधारित मॉडलों और समाधानों की जानकारी ली।प्रधानमंत्री ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसे मॉडलों को देखा। इन मॉडलों का उद्देश्य क्रमशः एंटरप्राइज इंटेलिजेंस, भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा समाधान और स्मार्ट होम आधारित AI सुविधाओं को सुलभ बनाना है।

इस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे AI इकोसिस्टम और उसके विभिन्न आयामों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। Akash Ambani Jio AI जियो लंबे समय से “AI for All” की अवधारणा पर जोर देता रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले भी कह चुके हैं कि तकनीक का वास्तविक लाभ तब मिलता है, जब वह बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुंचे। इसी सोच के तहत जियो “AI for All” के विज़न पर काम कर रही है।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश की कई टेक कंपनियां और नीति विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के जियो पवेलियन के दौरा ने AI क्षेत्र में निजी क्षेत्र की पहलों पर ध्यान खींचा है।

यह भी पढ़ें

 

पीएम मोदी ने किस इवेंट में जियो AI पवेलियन का दौरा किया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान जियो AI पवेलियन का दौरा किया।

जियो AI पवेलियन में कौन-कौन से मॉडल दिखाए गए?

प्रधानमंत्री ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम के मॉडल देखे।

AI for All” का मतलब क्या है?

जियो का विज़न है कि AI तकनीक का लाभ बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुंचे और यह समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ हो।