JEE Mains Result 2026/Image Credit: IBC24.in
JEE Mains Result 2026: नई दिल्ली: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मुख्य 2026 में 12 अभ्यर्थियों ने ‘परफेक्ट 100’ अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें से अधिकांश राजस्थान से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को यह घोषणा की। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 13.04 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। (JEE Mains Result 2026) जिन प्रतिभागियों ने एनटीए में ‘परफेक्ट 100’ अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं। ये सभी 12 अभ्यर्थी लड़के हैं।
JEE Mains Result 2026: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “एनटीए स्कोर ऐसे सामान्यीकृत अंक हैं जो कई पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्रों में समान रूप से मापने के लिए तैयार किए जाते हैं। ये अंक उस पाली में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। प्रत्येक पाली में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक 0 से 100 तक के (JEE Mains Result 2026) पैमाने में परिवर्तित किए जाते हैं। एनटीए अंक प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं होते।” एनटीए के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के सुचारू संचालन की निगरानी और सुविधा प्रदान करने के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष खोला गया था।
JEE Mains Result 2026: अगर महिला टॉपर की बात करें तो लड़कियों में हरियाणा की आशी ग्रेवाल ने टॉप किया है, जिन्हें 99.9969766. पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं। बता दें कि परीक्षा में 13.55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, जिसमें 13.04 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इस बार अटेंडेंस रेट 96.26 परसेंट रहा था।
परीक्षा में जिन स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, उनके नाम नीचे दिए गए हैं:–
श्रेयस मिश्रा – दिल्ली
नरेंद्रबाबू – आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार – बिहार
कबीर छिल्लर – राजस्थान
चिरंजीब कर – राजस्थान
भावेश पात्रा – ओडिशा
अनय जैन – हरियाणा
अर्णव गौतम – राजस्थान
पासला मोहित – आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया – महाराष्ट्र
पुरोहित निमय – गुजरात
विवान शरद माहेश्वरी – तेलंगाना
इन्हे भी पढ़ें:-