Raipur Petrol Pump Fire : सिगरेट जलाने से रोका तो सनकी युवक ने पेट्रोल पंप के नोजल में ही लगा दी आग, CCTV देख कांप जाएगी रूह

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक ने नोजल पाइप में आग लगा दी। पंपकर्मी की सूझबूझ से आग समय रहते बुझा दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raipur Petrol Pump Fire : सिगरेट जलाने से रोका तो सनकी युवक ने पेट्रोल पंप के नोजल में ही लगा दी आग, CCTV देख कांप जाएगी रूह

Raipur Petrol Pump Fire / Image Source : IBC24

Modified Date: February 19, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: February 19, 2026 11:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के उरला पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकने पर नोजल में आग लगाई।
  • पंपकर्मी ने फायर फाइटिंग किट से आग पर काबू पाया।
  • पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी। इस हरकत से नोजल पाइप और बाइक की टंकी में आग भड़क उठी। पंपकर्मी की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिगरेट जलाने पर मना करने की वजह से लगाई आग

मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरी घटना बुधवार रात 8 बजे उरला के संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप की है। धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान बाइक पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इमरान बाइक पर बैठा था और जैसे ही उसने टंकी खोली, पास खड़े धर्मेंद्र ने सिगरेट जलाने की कोशिश की। इमरान के धक्का देने पर नाराज होकर धर्मेंद्र ने पेट्रोल भरते समय नोजल पाइप में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही बदमाश युवक वहां खड़ा होकर देखता रहा और फिर भागा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पंपकर्मी ने तुरंत गाड़ी से पाइप खींचा और मेन स्विच बंद कर पंप में मौजूद फायर फाइटिंग किट की मदद से आग बुझाई। इस दौरान जलता हुआ तेल आरोपी धर्मेंद्र पर भी जा गिरा। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को पंपकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पंप मैनेजर की शिकायत पर उरला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक की करतूत साफ नजर आ रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें: –


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.