Raipur Suicide Case: इस वजह​ से एक ही फंदे पर झूल गए पति-पत्नी और मासूम बेटी.. सूत्रों के हवाले हुआ सनसनीखेज खुलासा

Ads

  •  
  • Publish Date - December 29, 2023 / 11:53 AM IST,
    Updated On - December 29, 2023 / 11:57 AM IST

Raipur Suicide Case Update

रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सामने आएं सामूहिक आत्महत्या के पीछे की वजहें स्पष्ट होती नजर आ रही हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम के हाथ मृत परिवार का एक सुसाइड नोट हाथ लगा है जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजहों का खुलासा किया है। हालाँकि पुलिस की तरफ से वजहों की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम पैसों की तंगी के चलते उठाया है।

Liberia Tanker Blast Video: पलटे टैंकर में तेल लूटने उमड़ी थी भीड़, अचानक हुआ ब्लास्ट.. अबतक 40 लोगों की जलकर मौत

गौरतलब है कि रायपुर के चंगोराभाठा बीएसयूपी मकान से उठ रही तेज सड़ांध के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस जब भीतर दाखिल हुई तो नजारा देखकर वह भी दंग रह गए। कमरे में तीन लोगों के शव फंदे पर झूल रहे थे। तीनों ने एक ही नायलोन की रस्सी से आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने वालों में लखन लाल सेन पिता भोकराम सेन (48), मृतिका रानू सेन पति लखन लाल सेन (42) और मृतिका पायल सेन पिता लखन लाल सेन (14) शामिल थे।

Raipur Suicide News: रायपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड.. इस तरह दे दी जान.. इलाके में फैली सनसनी

बहरहाल अब अंतिम खुलासे के लिए पुलिस की पुष्टि का इंतज़ार हैं। इस बारे में उन्होंने पड़ोसियों से भी चर्चा करते हुए आत्महत्या की वजहों को जानने का प्रयास किया हालांकि अब सुसाइड नोट के सामने आने के बाद मामला साफ़ होता नजर आ रहा है। तीनों के शवों को अस्पताल रवाना किया गया है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें