Raipur Tree Removal News: रायपुर में लगे इन हजारों पेड़ों की होगी कटाई! BJP विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा, मंत्री ओपी चौधरी ने दिया पेड़ हटाने का आश्वासन

Ads

Raipur Tree Removal News: रायपुर में लगे इन हजारों पेड़ों की होगी कटाई! BJP विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा, मंत्री ओपी चौधरी ने दिया पेड़ हटाने का आश्वासन

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 02:52 PM IST

Raipur Tree Removal News/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में हजारों ‘छातिम’ पेड़ काटे जाएंगे
  • अस्थमा और गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा
  • रायपुर के छातिम पेड़ों पर बड़ी कार्रवाई जल्द

रायपुर: Raipur Tree Removal News:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहर में लगे हजारों छातिम पेड़ों को हटाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने सदन में कहा कि इन पेड़ों से शहरवासियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और कई लोग अस्थमा जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

रायपुर में हजारों ‘छातिम’ पेड़ हटेंगे (Chhattisgarh assembly news)

Raipur Tree Removal News:  सुनील सोनी ने यह भी कहा कि छातिम के पेड़ गर्भवती महिलाओं के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में भी इन पेड़ों को हटाया जा चुका है। इस पर विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही छातिम पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

‘चिराग योजना’ पर भी हुई चर्चा (Chirag scheme update)

CG Budget Session 2026:  सदन में गायों में कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी चिराग योजना को लेकर भी सवाल उठे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत चार साल में आवंटित फंड का केवल 1 प्रतिशत ही ऋण के रूप में वितरित हो सका। उन्होंने कहा कि काम कम होने के कारण राशि वापस करनी पड़ी और 26 मार्च 2025 को विश्व बैंक को धन लौटाया गया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में काम नहीं हुए, इसलिए पैसा वापस करना पड़ा और इसका आरोप पूर्व सरकार पर लगाया जा रहा है। विधानसभा में इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें

"रायपुर में छातिम पेड़ हटाने का कारण क्या है"?

शहरवासियों को सांस लेने में परेशानी और अस्थमा जैसी बीमारियों के खतरे के कारण रायपुर में छातिम पेड़ हटाए जाएंगे।

"छत्तीसगढ़ में चिराग योजना (Chirag scheme) का क्या उद्देश्य है"?

चिराग योजना गायों में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों को ऋण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

"चिराग योजना में फंड वापसी क्यों हुई"?

चार साल में आवंटित फंड का केवल 1% ही वितरण हो सका, काम कम होने के कारण राशि वापस करनी पड़ी और 26 मार्च 2025 को विश्व बैंक को धन लौटाया गया।