RE NEET UG 2026 Raipur Centers / Image Source : FILE
रायपुर : RE NEET UG 2026 Raipur Centers : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज RE-NEET (UG)-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रायपुर जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां हजारों छात्र इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नियमों के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड (Admit Card) और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य किया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्र के भीतर प्रवेश देने से पहले सभी छात्रों की सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है। परीक्षा के कड़े नियमों के तहत मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही, सभी अभ्यर्थियों के लिए NTA द्वारा तय किए गए ड्रेस कोड का पालन करना भी अनिवार्य होगा।