Reported By: Rajesh Mishra
,Veteran actress Piper Laurie dies
रायपुर: Cows Death : दूषित खाना खाकर गायों के मरने का मामला अब काफी गरमाया गया है। मामले में कांग्रेसियों के सद्बुद्धि और मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ करा रही है। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी सहित कई भाजपा नेता इस यज्ञ में शामिल हुए।
Cows Death बता दें कि बीते दिनों बंद पैकेट का खाना खाने की वजह से करीब 30 गायों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सरकार पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। इस लापरवाही से हुई गायों की मौत के लिए मुआवजे की मांग भी की गई् थी। यह मामला अब काफी गरमागया है और सियासी रूप लेने लगा है। भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी सहित कई भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभा का बचा हुआ खाना खाकर कई गायों की मौत हुई है। इस पर भाजपा ने मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सोनी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें