CG Weather Update: प्रदेश के न्यूनतम तापमान में होगी जबरदस्त गिरावट, निकाल लें अब कंबल-रजाई, चार दिनों में और चार डिग्री गिरेगा पारा

CG Weather Update: प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

CG Weather Update: प्रदेश के न्यूनतम तापमान में होगी जबरदस्त गिरावट, निकाल लें अब कंबल-रजाई, चार दिनों में और चार डिग्री गिरेगा पारा

CG Weather Update

Modified Date: November 6, 2023 / 06:31 am IST
Published Date: November 6, 2023 6:31 am IST

CG Weather Update: रायपुर। प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम के मिजाज फिर से बदलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई है, इसके चलते अब आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

Read more: Virat Kohli Birthday: जन्मदिन पर सुनहरा उपहार.. इस शख्स ने विराट कोहली को दिया ‘सोना लगा बल्ला’, जानें कीमत

कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर के अलावा सारंगढ़, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read more: Congress Suspended Leaders: चुनाव से पहले बागियों पर कांग्रेस का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन दर्जन से अधिक ​नेताओं को पार्टी से किया बाहर

CG Weather Update: अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। बिलासपुर, पेंड्रा, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है। वहीं कारोबारियों द्वारा अभी गर्म कपड़ों पर 20 फीसद तक की छूट दी जा रही है। पिछले साल की तुलना में गर्म कपड़ों की कीमतों में कोई विशेष तेजी नहीं है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में