फांसी पर झूल रही थी महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने इस तरह बचा ली जान

छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 में पेट्रोलिंग कर रहे भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने तेजी दिखाई और दोनों ने मौके पर पहुंच कर महिला की मौत होने से पहले ही फंदे से महिला को बाहर कर दिया।

फांसी पर झूल रही थी महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने इस तरह बचा ली जान

woman was hanging

Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: October 30, 2022 3:58 pm IST

woman was hanging : रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला की मौत होने से बचा लिया। दरअसल, यहां एक महिला ने डिप्रेशन में आकर खुल को फांसी के फंदे पर झूल गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 में पेट्रोलिंग कर रहे भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने तेजी दिखाई और दोनों ने मौके पर पहुंच कर महिला की मौत होने से पहले ही फंदे से महिला को बाहर कर दिया।

read more: सस्ता हुआ खाने का तेल, तिलहन की कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें ताजा भाव

मिली जानकारी के अनुसार आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में भारत माता स्कूल के पीछे MIG 883 में एक महिला फंदा बनाकर फंखे से लटकने का प्रयास कर रही थी। इस बात की जानकारी किसी को लग गई और उसने फोन करके इसकी जानकारी 112 में पेट्रोलिंग कर रहे छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल को दे दी।

इन जवानों ने महिला के घर पहुंचकर फंदे में झूल रही महिला की जान बचा ली। उन्होंने महिला को फंखे से उतारा, पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला काफी डिप्रेशन में थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को जयपुर में दे दी गई है।

read more: पुलिस लाइन के पीछे फायरिंग, हिरासत में लिए गए तीनों युवकों का पुलिस ने निकाला जुलूस

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की डायल 112 सेवा ऐसे ही संकट में फंसे लोगों के लिए है। जवानों के इस प्रशंसनीय कार्य के लिए सीएमओ छत्तीसगढ़ व जनसंपर्क विभाग ने तारीफ की है। जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की सजगता से आज एक महिला की जान बच गई। रायपुर के भारत माता स्कूल के समीप आरक्षक भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल की तत्परता से एक दुखद घटना टल गई। पुलिस के दोनों जवानों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com