नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करते थे ये शख्स, NIA ने किया गिरफ्तार

two arrested for supply weapons to Naxalites: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है।

नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करते थे ये शख्स, NIA ने किया गिरफ्तार

Bilaspur Crime News

Modified Date: October 11, 2024 / 09:48 pm IST
Published Date: October 11, 2024 8:07 pm IST

रायपुर: two arrested for supply weapons to Naxalites छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाए की मुहिम जारी है। पुलिस के अलावा अब NIA की बड़ी कार्यवाही सामने आयी है। नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो सप्लायरों को NIA ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में NIA अबतक कुल 6 आर्म्स सप्लायर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद दोनों ही छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है।

जब मोहला मानपुर में पकड़ा गया था सप्लायर

इसके पहले मोहला मानपुर पुलिस को नक्सल अभियान में एक बड़ी सफलता मिली थी। जब पुलिस ने नक्सल कमांडरों को पैसा व अन्य सामान सप्लाई करने वाले एक कूरियर को गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया कूरियर 2022 से लगातार नक्सलियों के लिए सामान एवं पैसे पहुंचाने का काम करता था। वह नक्सलियों द्वारा दिए गए पर्चे एवं पोस्टर भी लगातार बांटने का काम करता था।

मोहला मानपुर एसपी वाई पी सिंह ने बताया था कि नक्सलियों के बड़े नेताओं के कूरियर मदनवाड़ा क्षेत्र के मुंचड़ निवासी अश्वंत आंधिया को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिंह ने बताया कि अश्वंत ने पूछताछ में बताया कि वह जनवरी 2022 से नक्सल कमांडर विजय रेड्डी, लोकेश सलामे, रिता सलामे, रूपेश, मंगेश, विनोद, राजे एवं अन्य नक्सलियों के संपर्क में है और वह उनके लिए सामान सप्लाई का काम करता है। उनके पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है।

read more: Accident In Artillery Center : फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, तोप का गोला फटने से 2 अग्निवीरों की दर्दनाक मौत

read more:  Ravan Dahan Shubh Muhurat: 12 या 13 अक्टूबर… कब है दशहरा? इस शुभ मुहूर्त में करें रावण दहन


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com