UPSC Civil Services Final Result / Image Source : IBC24 / FILE
रायपुर: UPSC 2025 Result UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में पूरे देश से कुल 958 कैंडिडेट्स ने अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई किया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं छत्तीसगढ़ से भी तीन युवाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजधानी रायपुर से रौनक अग्रवाल और वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 772वीं और 35वीं रैंक हासिल किया है। वहीं मनेन्द्रगढ़ की दर्शना सिंह ने 383वीं रैंक हासिल की है।
बता दें कि राजधानी रायपुर से 24 साल की वैभवी अग्रवाल ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में 35वां स्थान प्राप्त किया है। UPSC Toppers Chhattisgarh वैभवी रायपुर में रहकर UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और दूसरे अटेम्प्ट में ही वैभवी ने देशभर में 35वीं रैंक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि वैभवी अग्रवाल के अंकों के अनुसार उन्हें IAS मिलना लगभग तय है। दूसरी ओर रौनक अग्रवाल ने 772वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर गौरव सिंह ने रौनक से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।
मनेन्द्रगढ़ से कृषक अरुण सिंह की बेटी दर्शना सिंह ने पूरे देश में 383वीं रैंक हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC Civil Services Final Result दर्शना सिंह के अंकों के अनुसार उनका चयन IPS के लिए हुआ है। बता दें कि दर्शना सिंह की मां वर्तमान में ग्राम पंचायत जनकपुर की पार्षद हैं।