UPSC Civil Services Final Result : UPSC रिजल्ट में छत्तीसगढ़ ने भी दिखाया जलवा, इन युवाओं ने पास की परीक्षा, यहां देखें नाम और उनका रैंक

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ से तीन युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक, रौनक अग्रवाल ने 772वीं रैंक और मनेन्द्रगढ़ की दर्शना सिंह ने 383वीं रैंक हासिल की है।

UPSC Civil Services Final Result : UPSC रिजल्ट में छत्तीसगढ़ ने भी दिखाया जलवा, इन युवाओं ने पास की परीक्षा, यहां देखें नाम और उनका रैंक

UPSC Civil Services Final Result / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 6, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: March 6, 2026 5:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी
  • रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल
  • मनेन्द्रगढ़ की दर्शना सिंह ने 383वीं रैंक हासिल कर IPS के लिए चयन सुनिश्चित किया

रायपुर: UPSC 2025 Result UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में पूरे देश से कुल 958 कैंडिडेट्स ने अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई किया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं छत्तीसगढ़ से भी तीन युवाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजधानी रायपुर से रौनक अग्रवाल और वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  772वीं और 35वीं रैंक हासिल किया है। वहीं मनेन्द्रगढ़ की दर्शना सिंह ने 383वीं रैंक हासिल की है।

राजधानी से इन दो छात्रों ने लहराया परचम

बता दें कि राजधानी रायपुर से 24 साल की वैभवी अग्रवाल ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में 35वां स्थान प्राप्त किया है।  UPSC Toppers Chhattisgarh वैभवी रायपुर में रहकर UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और दूसरे अटेम्प्ट में ही वैभवी ने देशभर में 35वीं रैंक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि वैभवी अग्रवाल के अंकों के अनुसार उन्हें IAS मिलना लगभग तय है। दूसरी ओर रौनक अग्रवाल ने 772वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर गौरव सिंह ने रौनक से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।

मनेन्द्रगढ़ से दर्शना सिंह का IPS के लिए चयन

मनेन्द्रगढ़ से कृषक अरुण सिंह की बेटी दर्शना सिंह ने पूरे देश में 383वीं रैंक हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC Civil Services Final Result दर्शना सिंह के अंकों के अनुसार उनका चयन IPS के लिए हुआ है। बता दें कि दर्शना सिंह की मां वर्तमान में ग्राम पंचायत जनकपुर की पार्षद हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.