Vishnudev Sai Himanta Biswa Oath Ceremony: बंगाल से वापसी अब असम के लिए रवाना होंगे CM साय, कहा-तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा’.. जानें कौन-कौन होंगे शपथ में शामिल
Vishnudev Sai Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के लिए रवाना हुए।
VISHNU DEO SAI/ IMAGE OSURCE: IBC24
- सीएम साय असम रवाना
- दोनों डिप्टी सीएम साथ
- शपथ समारोह में होंगे शामिल
Vishnudev Sai Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के लिए रवाना हुए। तीनों नेता गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना उनके लिए खुशी की बात है।
सीएम साय ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि असम की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए भाजपा को फिर से जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति मिली है, जिसका परिणाम चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वे और दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा नेतृत्व को शुभकामनाएं देने गुवाहाटी जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने क्या कहा ?
डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कहा कि असम सरकार की ओर से उन्हें औपचारिक आमंत्रण मिला है, जिसके बाद वे समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की लगातार जीत यह साबित करती है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर विश्वास कर रही है।
इस दौरान अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और उर्वरक पदार्थों को लेकर सहयोग की अपील की है। देश जब भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरता है, तब जनता के सहयोग से ही मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर संकट में एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया है और इस बार भी जनता प्रधानमंत्री के आवाहन पर साथ देगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कभी जनता से सहयोग नहीं मांगा था। कोरोना काल का उदाहरण देते हुए साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से सहयोग मांगा था और पूरे देश ने मिलकर महामारी पर विजय प्राप्त की।
समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान पर भी अरुण साव ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की आगामी संगठनात्मक बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
- Ambikapur Murder News: पत्नी के प्रेमी से मिली थी धमकी, अब दूसरे राज्य में मिला युवक का शव, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
- Raipur Firing Video: राजधानी में खुलेआम शादी समारोह में फायरिंग, इस BJP नेत्री ने चलाई गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
- Gwalior Murder News: इस बात से इनकार करना पड़ा भारी, आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी
- D Sudhakar Death News: 66 साल की उम्र में इस कैबिनेट मंत्री का निधन, फेफड़ों के संक्रमण ने ली जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


