CG Ki Baat: लॉ एंड ऑर्डर की दुहाई… सदन से सड़क तक लड़ाई, कानून व्यवस्था पर बार-बार क्यों उठ रहे सवाल?
CG Ki Baat: लॉ एंड ऑर्डर की दुहाई... सदन से सड़क तक लड़ाई, कानून व्यवस्था पर बार-बार क्यों उठ रहे सवाल? CG Congress Protest
CG Congress Protest
CG Congress Protest: रायपुर। प्रदेश में सत्ता बदले सात महीने बीच चुके हैं। विपक्ष में बैठी कांग्रेस अक्सर राज्य सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर कमजोर और नाकाम बताने की कोशिश करती रही है। बुधवार को भी विपक्ष ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए राजधानी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सदन के भीतर और सड़क पर अपनी ताकत दिखाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया। हालांकि, विपक्ष की इस कोशिश को सत्ता पक्ष सिरे से खारिज करता, नाकाम बताता नजर आया। सवाल है क्या वाकई इस प्रदर्शन की जरूरत है, क्या प्रदेश में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल है? क्या इस प्रदर्शन के साथ जनता जुड़ पाई, क्या ये कामयाब कहा जाएगा ? देखें ये रिपोर्ट…
Read more: CG Transfer News: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ बदले गए कई विभागों के उप और अवर सचिव, जानें किसे-कहां मिली नई पदस्थापना
झूमाझटकी, नारेबाजी से लेकर आरोप तक बुधवार को विपक्ष ने पूरा जोर लगाया, विधानसभा घेराव का लेकिन प्रशासन की बैरिकेटिंग और पुलिसिया इंतजाम के चलते कांग्रेसी विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए। इस प्रदर्शन के पीछे विपक्ष का आरोप है कि बीते सात महीने में साय सरकार कार्यकाल में अपराध पर, महंगाई पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। राजधानी के मंडी गेट पर प्रदेशभर से जुटे हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता-नेताओं ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गिनाते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।
Read more: Brijmohan Agrawal in Lok Sabha : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया रेलवे से जुड़ा मुद्दा, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब
प्रदेश में गैंग सक्रिय हो रहे हैं, राजधानी में गोलियां चल रही हैं, जरा-जरा सी बात पर चाकूबाजी, हत्या हो रही है, लूट, मारपीट हर तरह के केस बढ़ रहे है। इन्हीं को मुद्दा बनाकर हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए निकले। कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। जैसे ही कांग्रेसियों ने बैरिकेट ध्वस्त किए, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में कई लोग घायल हुए।
Read more: CG Rail budget: छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, रेल मंत्री ने बताया कब तक गाड़ियों में बढ़ाए जाएंगे जनरल कोच
CG Congress Protest: इधर, सदन में भी 35 विपक्षी विधायकों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग की। दोपहर को, भोजन अवकाश के बाद चर्चा के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने सरकार को विफल बताया, जिस पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को उसके शासनकाल की याद दिलाते हुए आइना दिखाया। तो सदन से सड़क तक विपक्ष के निशाने पर रही साय सरकार, मुद्दा प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध रहा। विपक्ष ने अपना स्टैंड साफ कर दिया कि शांति का टापू रहे प्रदेश का ये हाल किया है। चंद महीनों की साय सरकार ने जिसका विरोध जारी रहेगा। सवाल ये है कि क्या वाकई प्रदेश में लॉ-एंड-आर्डर को लेकर इतनी गंभीर स्थिति है या फिर विपक्ष इस बहाने अपनी मौजूदगी जताकर सियासी लाभ लेना चाहता है?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


