Rajnandgaon Dhan Kharidi: किसानों को मिली राहत, बेमौसम बारिश के बाद फिर शुरू हुई धान की खरीदी, अब तक हो चुकी है 21 क्विंटल धान की खरीदी

Ads

Rajnandgaon Dhan Kharidi: किसानों को मिली राहत, बेमौसम बारिश के बाद फिर शुरू हुई धान की खरीदी, अब तक हो चुकी है 21 क्विंटल धान की खरीदी

  • Reported By: Alok Sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - December 11, 2023 / 05:16 PM IST,
    Updated On - December 11, 2023 / 05:18 PM IST

Rajnandgaon Dhan Kharidi

राजनंदगांव। Rajnandgaon Dhan Kharidi:  राजनंदगांव जिले में खराब मौसम के चलते बंद हुए धान खरीदी केन्द्रों में आज से धान की खरीदी पुनः प्रारंभ कर दी गई है। जिले के कई खरीदी केन्द्र लगभग एक सप्ताह बंद रहे। जिससे टोकन लिए किसानों को टोकन कटाने के बाद भी अपनी धान की उपज बेचने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं लगभग सप्ताह भर पूर्व 4-5 तारीख को अपनी धान की उपज बेचने कई किसानों को टोकन दिया गया था, लेकिन बारिश की वजह से समितियों में धान खरीदी बंद कर दी गई थी। वहीं बीते दो दिनों से मौसम खुलने के बाद सोमवार से धान खरीदी पुनः प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे में सप्ताह भर से अपनी धान की उपज बेचने का इंतजार कर रहे, किसानों को धान बेचने में कुछ और वक्त लग सकता है।

Read More: Jabalpur Crime News: प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग, इधर बेटी के प्रेम-प्रसंग का पता चलते ही पिता ने कर दिया ये कांड

मौसम की मार से करना पड़ा परेशानी का सामना

बता दें कि राजनांदगांव शहरी क्षेत्र के ढाबा सोसाइटी में 21 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं 14 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है और 7 हजार क्विंटल धान अभी भी समिति में शेष है। ऐसे में समय पर धान का उठाव नहीं होने की वजह से भी धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। पहले मौसम की मार और अब धान का सुचारु परिवहन नहीं होने के चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: Today News Live Update 11 December: मध्य प्रदेश में सीएम के नाम पर लगीं मुहर, मोहन यादव होंगे नए मुख्यमंत्री 

Rajnandgaon Dhan Kharidi:  वहीं बारिश की वजह से टोकन जारी होने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका है। वहीं अब मौसम खुलने से आज से खरीदी प्रारंभ कर दी गई है, लेकिन धान खरीदी को लेकर प्रतिदिन की लिमिट तय होने की वजह से 4000 क्विंटल से अधिक धान नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में अपनी धान की उपज बेचने सप्ताह भर से प्रतीक्षारत किसानों ने खरीदी की लिमिट बढ़कर धान खरीदी किए जाने की मांग भी शासन, प्रशासन से की है।