Today Breaking News And Live Updates 08 Feb 2026/Image Source: Vishnu Deo Sai
रायपुर: Amit Shah CG Visit LIVE: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। दौरे के तहत आज वे रायपुर के एक निजी होटल में विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। कार्यक्रम के अनुसार पहली विभागीय समीक्षा बैठक 11 बजे से 12:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी समीक्षा बैठक 12:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया है।
Amit Shah CG Visit LIVE: भोजन अवकाश के बाद शाम 3 बजे से 4:15 बजे तक LWE (वामपंथी उग्रवाद) प्रभावित क्षेत्रों को लेकर विशेष समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इन बैठकों में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।