Rajnandgaon Road Accident: एक ही पल में थम गई तीन लोगों की सांसें, जा रहे थे बाइक से, तभी हो गया ये हादसा

Ads

Rajnandgaon Road Accident: एक ही पल में थम गई तीन लोगों की सांसें, जा रहे थे बाइक से, तभी हो गया ये हादसा

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 11:56 PM IST

Rajnandgaon Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजनांदगांव जिले में बाइक और लोडिंग वाहन की टक्कर
  • हादसे में तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा और पहचान की प्रक्रिया शुरू की

राजनांदगांव: Rajnandgaon Road Accident छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Rajnandgaon Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमनी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बाइक में सवार होकर पांच लोग जा रहे थे। जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और घायल दोनों बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी की पहचान करने में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहाँ हुआ?

हादसा राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में सरदुलेवाला गांव के पास हुआ।

हादसे में कितने लोग सवार थे?

बाइक पर कुल पाँच लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।

कितने लोगों की मौत हुई?

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।