Rajya Sabha Election candidates List: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इस महिला को मिला टिकट तो बिहार से नितिन नवीन को मौका, देखें सूची
Rajya Sabha Election candidates List: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इस महिला को मिला टिकट तो बिहार से नितिन नवीन को मौका, देखें सूची
Rajya Sabha Election candidates List || Image- ANI News File
- बीजेपी ने 6 राज्यों से 9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
- बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को टिकट
- असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी उम्मीदवारों का ऐलान
रायपुर: Rajya Sabha Election candidates List भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए छह राज्यों से नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल है। उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। नितिन नवीन के अलावा शिवेश कुमार को बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है।
Rajya Sabha Election candidates List जारी सूची के अुनसार, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमावर व पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों का नाम का ऐलान नहीं किया है।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi— ANI (@ANI) March 3, 2026
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया था। बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को ही जारी कर दी गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। वोटिंग और काउंटिंग 16 मार्च को एक ही दिन होगी। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी की वजह से नामांकन के लिए महज एक दिन यानी 5 मार्च का दिन शेष बचा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump on War: लम्बा चलेगा ईरान और इजरायल का युद्ध!.. होगी बड़े पैमाने पर बेगुनाहों की मौत!.. डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से मची खलबली
- Municipal Workers Protest : त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Facebook


