RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking/Photo Credit: IBC24
रायपुर। RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking: छत्तीसगढ़ में होने वाले आईपीएल मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी (RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking) की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।
अब 10 मई को होने वाले मैच (RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking) के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। टिकट विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीट बुक दिखा रही है वहीं वेबसाइट भी हैंग हो गई। जिससे क्रिकेट प्रेमी अब बेचैन नजर आ रहे हैं।
दरअसल, RCB (RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking) ने अपने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कल से मैच के टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। RCB ने किक्रेट प्रेमियों को ये भी सलाह दी है कि किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।
Our home away from ಮನೆ. ❤️🏡
Can't wait to play in front of you, Raipur. 😍
Match Tickets go on sale only on official RCB website and app tomorrow. Do not buy fake tickets from any other website/ app. 🙏 pic.twitter.com/2XKqBtG00X
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 2, 2026
टिकट की शुरुआती कीमत करीब 2000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की कैटेगरी उपलब्ध रहेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-