विधायक-सांसद के फंड में डाका! जानिए कैसे सांख्यिकी विभाग के अधिकारी ने किया खेला

विधायक-सांसद के फंड में डाका!Robbery in MP-MLA Funds Know How to Lime statistical officer

Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: August 12, 2021 11:48 pm IST

सरगुजा: IBC24 एक ऐसी गड़बड़ी का खुलासा करने जा रहा है, जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। आपको ये जानकर और भी हैरानी होगी कि गड़बड़ी विधायक और सांसद के फंड में हुई है और सेंध लगाने का आरोप किसी चोर, डकैत पर नहीं बल्कि एक अधिकारी पर लगा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में आज नहीं हुई एक भी कोरोना मरीज की मौत, सिर्फ 98 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

ये कारनामा सरगुजा जिले के जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग में हुआ है, जहां सांसद और विधायक के मद का लेखाजोखा रखा जाता है। यहां जिला सांख्यिकी अधिकारी रहे चुके एस के तिर्की ने ऐसी गड़बड़ी की, जिसने प्रशासन से लेकर सरकार तक को हैरत में डाल दिया। ये पूरा मामला साल 2014 से 2019 तक का है तब सरगुजा सांसद कमलभान सिंह थे, उन्हें सांसद विकास निधि 5 करोड़ रुपए सालाना प्राप्त हुई। लेकिन अधिकारी ने 25 करोड़ की जगह 32 करोड़ के काम स्वीकृत कर दिए और इसी गड़बड़ी को दबाने के लिए खेला गया फंड ट्रांसफर करने का खेल। एस के तिर्की ने विधायक मद की राशि सांसद मद में ट्रांसफर कर करीब 3 करोड़ 97 लाख के चेक जारी कर दिए। इसका खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के मद में जारी राशि का चेक बाउंस हो गया।

Read More: ‘राहुल गांधी को प्रभारी बना दिया जाए तो भी कांग्रेस यहां नहीं जीत सकती चुनाव’ भाजपा नेता का बड़ा बयान

गड़बड़ी सिर्फ फंड ट्रांसफर करके नहीं की गई, बल्कि दफ्तर के खर्चे दिखाकर अधिकारी ने 32 लाख रुपए निकाल लिए। जबकि फंड नहीं होने से विधायक निधि के काम अधूरे पड़े हैं। अधिकारी फिलहाल जांच में जुटे हैं। सांसद और विधायक मद का पैसा विकास के काम के लिए जारी किया गया, लेकिन फंड की हेराफेरी ने विकास की रफ्तार को रोक दिया। हालांकि दोषी अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरु कर दी गई है। लेकिन हैरत की बात तो ये की अधिकारी जनहित के पैसे भी बंदरबांट करने से बाज नहीं आ रहे।

Read More: ‘कांग्रेस अपने कार्यालय में इंदिरा कैंटीन या नेहरू हुक्का बार खोल ले’ भाजपा नेता का बड़ा बयान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"