रायपुर। Robbery in raipur : राजधानी के टिकरापारा इलाके में डकैती की बड़ी वारदात हुई है। हथियारबंद 6 से 7 डकैतों ने मेडिकल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। इधर वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
<<*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>
Robbery in raipur : जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी मेडिकल कारोबारी दिनेश साहू के घर डकैती की वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि 6 से 7 हथियार बंद डकैतों ने आधी रात घर में घुसकर पहले परिवार को बंधक बनाया। फिर कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : पत्नी को मनाकर वापस लाने ससुराल पहुंचा था पति, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 10 लाख से अधिक के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटना स्थल का मुआयना कर जांच कर ही है।
यह भी पढ़ें : BJP की पिच पर कांग्रेस! PCC चीफ ने दिए रामनवमी और हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन के निर्देश