Sachin Tendulkar Bastar Visit. Image Source- IBC24
जगदलपुरः Sachin Tendulkar Bastar Visit: देश के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर बस्तर में अपनी फाउंडेशन के जरिए आदिवासी खिलाड़ियों को मदद करने जा रहे हैं। एक अन्य फाउंडेशन के साथ सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन दंतेवाड़ा जिले में 50 खेल मैदान विकसित कर रही है। इसी सिलसिले में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी सारा और सानिया के साथ विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से बस्तर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां कई खेल प्रेमी उनसे मिलने और उन्हें देखने की चाहत में एयरपोर्ट पहुंचे। वही सचिन ने कई लोगों को इस दौरान ऑटोग्राफ का मौका भी मिल गया।
दरअसल, सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। उनका फाउंडेशन और एक अन्य फाउंडेशन को मिलकर बस्तर की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में बढ़ावा देने के लिए 50 खेल मैदान विकसित कर रही है। छिंदनार में पहले मॉडल मैदान तैयार किया गया, जहां सचिन तेंदुलकर खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। मीडिया से बात करते हुए तेंदुलकर ने बताया कि वे बस्तर आकर काफी खुश है। आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
Sachin Tendulkar Bastar Visit: बता दें कि बस्तर ओलंपिक के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर को खेल हब बनाने का दावा किया है। ऐसे समय में सचिन तेंदुलकर की ओर से दंतेवाड़ा में खेल सुविधाओं के विकास और प्रशिक्षण की दी जा रही सुविधा स्थानीय आदिवासी छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी और भविष्य में बस्तर से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने तैयार हो सकेंगे। सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के दौरे को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम बस्तर में किए गए हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन ने बस्तर में खेल मैदान को विकसित करने के साथ ही विशेषज्ञ कोच भी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह कोच बस्तर के खिलाड़ियों को खेल में प्रशिक्षित करेंगे। हर मैदान में 16 तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।