Sahu Samaj Dharmantaran/Photo Credit: AI Image
रायपुर। Sahu Samaj Dharmantaran: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ा मुद्दा बन गया है, प्रदेश में धर्म परिवर्तन के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है, इसी बीच प्रदेश साहू समाज ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ साहू समाज ने धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। ये निर्णय राजधानी के टिकरापारा स्थित साहू समाज भवन में करीब छह घंटे तक चले बैठक में लिया गया। बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों-राजनेताओं समेत बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद थे।
Sahu Samaj Dharmantaran इस दौरान छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू ने कहा कि, साहू समाज में संस्कार विकास पर काम होगा। धर्मांतरण रुकने के साथ ही परिवार एकजुट होगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज में धर्मांतरित लोगों का सर्वे किया जाएगा और धर्मांतरित लोगों को समाज में वापस लाया जाएगा। इसके लिए जिला और तहसील स्तर की कमेटी बनाए जाएगी, जो घर-घर जाएगी और लोगों को जागरूक करेंगे।
Sahu Samaj Dharmantaran बैठक में शामिल डिप्टी सीएम अरुण साव (Arun Sao News) ने कहा, छग में साहू समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों-राजनेता शामिल हुए है। बैठक में प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के साथ ही समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।