Sarguja News: निर्माण के चंद घंटो बाद उखड़ रही थी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क, IBC24 के कैमरे में कैद हुई सच्चाई, अब अधिकारियों ने उठाया ये बड़ा कदम

Ads

Sarguja News: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाई गई सड़क उखड़ने के मामले में आईबीसी 24 की खबर का बड़ा असर हुआ है।

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 07:23 PM IST

Sarguja News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सरगुजा में आईबीसी24 की खबर का बड़ा असर हुआ है।
  • पीएम जनमन योजना के तहत बनाई गई सड़क में गड़बड़ी पाई गई थी।
  • आईबीसी24 पर खबर दिखाए जानें के बाद सड़क का निर्माण फिर से करवाया गया है।

Sarguja News: अंबिकापुर: सरगुजा में आईबीसी 24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। यहां प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाई जाने वाली सड़क को बनाने के तत्काल बाद उखड़ने की खबर दिखाए जाने के बाद इस मामले में संज्ञान लेते हुए जनमन सड़क के खराब पैच को उखड़वा कर फिर से बनाया गया।

पूर्व मंत्री ने लगाए आरोप

वहीं इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने आरोप लगाया है कि, सरकार भ्रष्टाचार कर रही है और (Sarguja News) आलम यह है कि, प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनमन योजना में भी अधिकारी इस पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे में समझा जा सकता है कि बाकी योजनाओं का हाल क्या होगा।

विधायक ने पूर्व मंत्री के बयान पर किया पलटवार

Sarguja News:  पूर्व मंत्री के इस बयान पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पलटवार करते हुए कहा कि, जनमन योजना के काम कई जगहों पर चल रहे हैं। ऐसे में कहीं भी गड़बड़ी हो नी नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार है और अगर जहां गड़बड़ी की शिकायत आएगी वहां कार्रवाई भी की जाएगी। (Sarguja News) यानी साफ है कि सड़क को लेकर सियासत शुरू हो गई है और दोनों ही दल एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे है।

इन्हे भी पढ़ें:-