Mainpuri Crime News: स्कूल बंद कर घर जाने के लिए निकला सहायक अध्यापक, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए सबके होश, मौके पर पहुंची पुलिस

Ads

Mainpuri Crime News: मैनपुरी जिले में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात पूर्व वायुसेना कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 04:29 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 04:32 PM IST

Mainpuri Crime News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • मैनपुरी जिले में उस्मानपुर में सहायक अध्यापक की गोली मारकर हत्या।
  • हमलावरों ने सहायक अध्यापक के घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम।
  • पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mainpuri Crime News: मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एलाऊ क्षेत्र के उस्मानपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात पूर्व वायुसेना कर्मी की सोमवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उस्मानपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहे पूर्व वायुसेना कर्मी यशपाल (54) सोमवार की शाम स्कूल बंद करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एलाऊ विकासखंड के रामपुर गांव में तीन हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

पत्नी की मौत के बाद अकेले रहते थे मृतक

Mainpuri Crime News: सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2000 में अपनी पत्नी की मौत के बाद यशपाल रामपाल नामक व्यक्ति के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि रामपाल ने इस मामले में अपने भाई राम वीर, भतीजे अमित और प्रशांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। सूत्रों के अनुसार रामपाल ने आरोप लगाया कि उसका अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद था और यशपाल इस मामले में उनकी तरफ से पैरवी कर रहे थे, इसीलिये उनकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-