आइची (जापान), 22 सितंबर (भाषा) भारत ने मंगलवार को एशियाई खेलों की ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में ग्रुप एफ के मैच में मंगोलिया के खिलाफ वॉकओवर और उज्बेकिस्तान के साथ 0-0 से ड्रॉ के साथ अपने ई-फुटबॉल अभियान की अच्छी शुरुआत की।
डैनियल पटेल और चिन्मय साहू वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के अबूबाकिर इमिनजोनोव और फर्रुख मिर्खामितोव की जोड़ी के खिलाफ गोल-रहित ड्रॉ खेला।
हालांकि अपने दूसरे मैच में भारत को मंगोलियाई टीम (मुंख-ओचिर बटमनलाई और खानतामिर मुंख-ओर्गिल) से वॉकओवर मिला।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द