मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी के बीच तीखी बयानबाजी, छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू
Sharp statements between Mallikarjun Kharge and PM Modi: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा के नेता एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस अध्यक्ष पर …

Sharp statements between Mallikarjun Kharge and PM Modi
रायपुर: Sharp statements between Mallikarjun Kharge and PM Modi आतंकवाद और नक्सलवाद पर पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बयानबाजी पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा के नेता एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला तो कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने खरगे के बयान का समर्थन करते हुए नजर आए।
खरगे के बयान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का कहना है कि खड़गे जी वरिष्ठ नेता है। उन्हें बोलने से पहले अपनी पार्टी की तरफ झांक लेना चाहिए । आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने समाज को बांटने का काम किया है। जाति वर्ग के हिसाब से बांट कर पॉलिटिकल रोटी सेंकने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। मोदी-योगी के दौर में दंगे बंद हो गए हैं, आज किसी की हिम्मत नहीं दंगे करने की, इसे कहते हैं लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करना। मूणत का कहना है कि शहरी नक्सलियों के साथ कांग्रेस जिस तरीके से व्यवहार करती है वो आम जनता से छुपा हुआ नहीं है।
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री धनेंद्र साहू का कहना है कि पीएम मोदी के आरोप पर खड़गे जी ने जो बयान दिया है, वो सही है । छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी, उसी समय छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सली घटना घटी है। भाजपा ने समर्थन दिया होगा तभी नक्सली घटना घटी होगी । राष्ट्रीय स्तर पर भी कई घटनाएं हुई हैं जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है । जिस तरह से अपराध, नक्सली घटनाएं हो रही हैं, पूरी तरस से भाजपा की नीति का प्रमाण है की कैसे वो आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं ।
जानें क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने ठाणे में कहा था कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन बांटो और सत्ता में रहो। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस अर्बन नक्सल गैंग चला रही है और वह देश के दुश्मनों के साथ खड़ी हुई है। उनके इस बयान पर कांग्रेस बिलबिला गई।
इसी बिलबिलाहट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को आतंकवादी पार्टी करार दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना था कि भाजपा ऐसे मामलों का समर्थन करती है, लेकिन विपक्ष पर इस तरह के आरोप लगाती है। खड़गे का आरोप है कि देशभर में दलितों और पिछड़े वर्गों और वनवासी समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। खड़गे ने हरियाणा चुनाव के अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी पार्टी आसानी से जीत जाएगी, लेकिन फिर ये चमत्कार कैसे हुआ कि भाजपा वहां जीत गई।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Sharp statements between Mallikarjun Kharge and PM Modi, politics begins in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am