Soumya Chaurasia News: आज जेल से बाहर आ सकते हैं सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव, चालान पेश होने के बाद थी रिहाई की शर्त

Ads

Soumya Chaurasia News: आज जेल से बाहर आ सकते हैं सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव, चालान पेश होने के बाद थी रिहाई की शर्त

Soumya Chaurasia News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव आज आ सकते है जेल से बाह
  • हाईकोर्ट से पहले ही मिल चुकी था जमानत
  • सशर्त बेल में आज आ सकते है बाहर

रायपुर: Soumya Chaurasia News छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले आज सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव जेल से सशर्त बेल पर बाहर आ सकते हैं। दरअसल, हाईकोर्ट ने पहले ही दोनों को जमानत दे दी थी, लेकिन चालान पेश होने के बाद बाहर आने की शर्त थी। अब यह शर्त पूरी हो गई है और दोनों की आज रिहाई हो सकती है।

EOW ने पेश किया चालान

CG Liquor Scam बता दें कि बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और चलान पेश कर दिया है। EOW ने सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना के खिलाफ 1500 पन्नो से ज्यादा का चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान शराब घोटाले में पैसों के लेन-देन और वित्तीय गलतियों से जुड़ा है।

आरोपी को पहले मिली थी जमानत

आपको बता दें कि शराब घोटाला मामला पहले ही कई स्तरों पर सुर्खियों में रहा है। राज्य के हाई कोर्ट ने कुछ समय पहले आरोपी को जमानत दे दी थी, लेकिन कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि चालान पेश होने के बाद ही जेल से बाहर आ सकेंगे। अब, चालान पेश होने के बाद सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव की सशर्त बेल लागू हो सकती है।

इन्हें भी पढें:-

चालान में किन लोगों के खिलाफ आरोप हैं?

सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना के खिलाफ चालान पेश किया गया है।

चालान कितने पन्नों का है?

यह चालान 1500 से अधिक पन्नों का है।

सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को जमानत कब मिली थी?

बिलासपुर हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले ही दोनों को जमानत दी थी।