रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
यह भी पढ़ें: PM आवास योजना को लेकर भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी में BJP, 7 नवम्बर से मंडल स्तर पर प्रदर्शन करेगी आदिवासी मोर्चा
देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
राज्य अलंकरण सम्मान और राज्योत्सव समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी होगी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक सुनील तिवारी और साथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5 बजे से 6 बजे तक कविता वासनिक और साथी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
रात 8 बजे से दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुंबई के कबीर कैफे की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, स्थापना दिवस पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संसदीय सचिव और विधायक मुख्य अतिथि रहेंगे।
Mint to mint 01-11-2021 by Chandu Nirmalkar on Scribd
यह भी पढ़ें: दबंगों के हौसले बुलंद, बाहर से ताला लगाकर घर को किया आग के हवाले, पड़ोसियों की मदद से लोगों ने बचाई जान
किसानों के खाते में जमा करेंगे 15 सौ करोड़ रुपए
इस अवसर पर राज्य के 21 लाख किसानों के खाते में 15 सौ करोड़ रूपए की राशि जारी की जाएगी। ये राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में दी जाएगी। वहीं, गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गोबर विक्रेताओं, गोठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 10 करोड़ 81 लाख रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।