Ambikapur News/Image Credit: IBC24.in
Ambikapur News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां फाइलेरिया की टैबलेट खाने से छात्रों (Ambikapur News) की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
Ambikapur News: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा का है। यहां मितानिन ने स्कूल के 39 बच्चों को फाइलेरिया की (Ambikapur News) टैबलेट खिलाई थी। टैबलेट खाने के कुछ देर बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी छात्रों को आनन–फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Ambikapur News: फ़िलहाल, अस्पताल में चारों छात्रों का इलाज जारी है। वहीं फाइलेरिया की टैबलेट खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से सवास्थ्य विभाग में (Ambikapur News) हड़कंप मच गया है। चारों बच्चों के आलावा जिन अन्य छात्रों को दवाई खिलाई गई थी उनकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई जा रहे थी।
इन्हे भी पढ़ें:-