Naxalites Surrender News/Image Credit: IBC24
Naxalites Surrender News: सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिले में चलाई जा रही पुनर्वास निति के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है और नक्सलियों को एक ओर बड़ा झटका लगा है। सुकमा में आज बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले हैं। (Naxalites Surrender News) सभी नक्सली ऑटोमेटिक हथियार के साथ बस्तर IG पी सुंदरराज के सामने सरेंडर करेंगे। सुकमा के SP किरण चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नक्सलियों के सरेंडर करने की जानकारी दी है। हालाँकि, अभी तक सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि, आज कई बड़े नक्सली सरेंडर करने जा रहे हैं।
Naxalites Surrender News: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर करना काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अपने दौरे के दूसरे दिन यानी की रविवार 08 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केंद्र और प्रदेश के अधिकारीयों के साथ (Naxalites Surrender News) नक्सलवाद पर एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं। मीटिंग से पहले बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुकमा: आज बड़ी संख्या में नक्सली करेंगे सरेंडर, बस्तर IG पी सुंदरराज के सामने करेंगे आत्मसमर्पण #Sukma #Bastar #Chhattisgarh #NaxalSurrender #Naxalism
@SukmaDist @CG_Police https://t.co/JCliP32miB— IBC24 News (@IBC24News) February 7, 2026
Naxalites Surrender News: वहीं दूसरी तरफ सुरक्षाबल के जवानों ने सुकमा में ही नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। (Naxalite memorial demolished In Sukma) जवानों ने नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, CRPF की 50वीं बटालियन ने तुमलपाड़ इलाके में नक्सली स्मारक को धस्त किया है। जवानो ने नक्सली स्मारक को धवस्त करने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया और पूरे स्मारक को जमीदोज कर दिया।
नक्सलियों के स्मारक को बुलडोजर से ढहाया, CRPF की 50वीं बटालियन ने की कार्रवाई #Chhattisgarh #Naxalism #Naxal@ChhattisgarhCMOhttps://t.co/gl8oMAo4lO
— IBC24 News (@IBC24News) February 7, 2026
Naxalites Surrender News: इतना ही नहीं प्रदेश के नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां भी जवानों ने नक्सली स्मारक को जमींदोज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवानों ने कुतुल क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में नक्सलियों द्वारा बनाया गया स्मारक ध्वस्त कर दिया है। जवानो ने नक्सली स्मारक को धवस्त करने के (Naxalite memorial demolished In Narayanpur) लिए बुलडोजर का सहारा लिया और पूरे स्मारक को जमीदोज कर दिया।
इन्हे भी पढ़ें:-