Naxal Encounter In Chhattisgarh: नए साल में लाल आतंक पर दोहरा प्रहार, खूंखार नक्सली के सरेंडर के बाद जवानों ने 5 खूंखारों को किया ढेर

Bijapur Naxal Encounter: नए साल की शुरुआत में बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। यह घटना नक्सली कमांडर बारसे देवा के हालिया सरेंडर के बाद हुई है।

Naxal Encounter In Chhattisgarh:  नए साल में लाल आतंक पर दोहरा प्रहार, खूंखार नक्सली के सरेंडर के बाद जवानों ने 5 खूंखारों को किया ढेर

Naxal Encounter In Chhattisgarh / Image Source : AI Generated

Modified Date: January 3, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: January 3, 2026 10:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई
  • मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, शव बरामद
  • घटना जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुबह 5 बजे से जारी

Naxal Encounter In Chhattisgarh बीजापुर: नए साल की शुरुआत होते ही लाल आतंक के खिलाफ जारी जंग में बड़ी सफलता मिली है। नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद, बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में भी बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुल पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है और सुकमा में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने मौके से AK-47, INSAS जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी जप्त किए हैं।

Naxal Encounter In Chhattisgarh: दो नक्सलियों को बीजापुर में किया ढेर

सुकमा नक्सल न्यूज: मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान उन्हें यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अपना अभियान शुरू किया। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह 5 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को ढेर कर दिया है।

सुकमा में तीन नक्सली ढेर (Naxal Encounter In Chhattisgarh)

सुकमा के कोन्टा, किस्टाराम के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है और मौके से AK-47, INSAS जैसे ऑटोमैटिक हथियार जब्त कर लिए हैं। इस पूरे मुठभेड़ के दौरान सुकमा DRG के जवान मौजूद थे। आपको बता दें कि बारसे देवा के सरेंडर के बाद लाल आतंक पर दोहरा प्रहार हुआ है।

ये भी पढ़ें;-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.