CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank: नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

Ads

CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank: नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

  • Reported By: Raja Rathore

    ,
  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 01:40 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 02:22 PM IST

CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • CRPF असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला का UPSC में चयन
  • तीसरे अटैम्प्ट में किया UPSC क्लीयर
  • 3 साल से जगरगुंडा में है पदस्थ 542 रैंक हासिल की

सुकमा: CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करते हुए 542वीं रैंक प्राप्त की है।

नक्सल ऑपरेशन के बीच पढ़ाई (CRPF Officer UPSC Success Story)

CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank:  रॉकी कसाना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और पिछले तीन वर्षों से सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह जगरगुंडा के कुंदेड़ स्थित सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ हैं। नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में ड्यूटी निभाते हुए रॉकी कसाना ने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा और बारसे देवा के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों में भी हिस्सा लिया है।

तीसरे अटैम्प्ट में क्लियर की UPSC (Rocky Kasana UPSC)

CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank:  रॉकी कसाना की इस उपलब्धि से सीआरपीएफ कैम्प में खुशी का माहौल है। उनके साथियों ने कैम्प में मिठाई बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास करना रॉकी कसाना की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

यह भी पढ़ें

"Rocky Kasana UPSC Success Story" क्या है?

"Rocky Kasana UPSC Success Story" में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी करते हुए तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर 542वीं रैंक हासिल की है।

"CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank" कितनी है?

"CRPF Officer Rocky Kasana UPSC Rank" 542 है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए यह सफलता हासिल की।

"Jagargunda Sukma UPSC Story" क्यों चर्चा में है?

"Jagargunda Sukma UPSC Story" इसलिए चर्चा में है क्योंकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात एक सीआरपीएफ अधिकारी ने वहीं रहते हुए देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर युवाओं के लिए प्रेरणा पेश की है।