Amritsar Sarpanch Murder Case: टायर फटा, गोलियां चलीं और खत्म हो गया गैंगस्टर! रायपुर से लाया गया सरपंच का कातिल अमृतसर में ढेर, पढ़ें कैसे हुआ एनकाउंटर

Gangster Sukhraj Dead : रायपुर में गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर सुखराज सिंह को अमृतसर में एनकाउंटर में मार गिराया गया। यह वही शूटर था जो अमृतसर के सरपंच जरमल सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने FIR दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Amritsar Sarpanch Murder Case: टायर फटा, गोलियां चलीं और खत्म हो गया गैंगस्टर! रायपुर से लाया गया सरपंच का कातिल अमृतसर में ढेर, पढ़ें कैसे हुआ एनकाउंटर

Amritsar Sarpanch Murder Case/ credit : FILE


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: January 15, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: January 15, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में अमृतसर सरपंच हत्या कांड के मुख्य शूटर सुखराज सिंह एनकाउंटर में ढेर।
  • मुठभेड़ में सुखराज की मौत, पुलिस कांस्टेबल वरुण कुमार घायल।
  • पंजाब और छत्तीसगढ़ में 6 FIR, फरार हमलावरों की तलाश जारी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर और अमृतसर के ‘आप’ सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है ( Sukhraj Singh Encounter )। अमृतसर के वल्ला इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सुखराज को गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। (Amritsar Sarpanch Murder Case )हत्या करने के बाद सुखराज अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक फ्लैट में छिपा हुआ था, जहाँ से रायपुर क्राइम ब्रांच की मदद से पंजाब पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।

कब हुआ मुठभेड़?

मुठभेड़ की घटना बुधवार शाम उस समय हुई जब पुलिस आरोपी सुखराज को वल्ला इलाके में वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल की बरामदगी के लिए ले गई थी। (Police Encounter )पिस्तौल बरामद करने के बाद लौटते समय, दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी ताकि वे सुखराज को छुड़ा सकें। बदमाशों की गोली से पुलिस वैन का टायर फट गया और गाड़ी वहीं रुक गई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर सुखराज ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और हाथापाई शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई और क्रॉस फायरिंग में सुखराज को दो गोलियां लगीं, जबकि पुलिस कांस्टेबल वरुण कुमार भी घायल हो गए। इससे पहले 6 जनवरी को पुलिस ने आरोपी हरनूर सिंह उर्फ नूर को भी मुठभेड़ में ढेर किया था।

पंजाब और छत्तीसगढ़ में कुल 6 FIR दर्ज

अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुखराज के खिलाफ पंजाब और छत्तीसगढ़ में कुल 6 FIR दर्ज थीं। (  Jarmal Singh Murder Update )पुलिस ने इस हमले के बाद थाना मोहकमपुरा में सुखराज और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया है। (Sukhraj Singh alias Gunga )फिलहाल, पुलिस की टीमें फरार बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

4 जनवरी को हुई थी  सरपंच  की हत्या

आपको बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले मैरी गोल्ड मैरिज पैलेस में सरपंच जरमल सिंह की हत्या के आरोप में सुखराज सहित 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। (AAP Sarpanch Murder )इस मामले में पुलिस ने 06 जनवरी को मुठभेड़ में हरनूर सिंह उर्फ नूर को मार गिराया था। सरपंच की हत्या के लिए हरनूर ने गैंगस्टर प्रभ दासूवाल व अफरीदी तूत के कहने पर रेकी की थी। इसके बाद 4 जनवरी को अमृतसर के एक मैरिज पैलेस में सरपंच जरमल सिंह शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान शूटर सुखराज और कर्मवीर ने पिस्तौल निकालकर हॉल के अंदर ही सरपंच को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सरपंच को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.