MLA Bhulan Singh Birthday Controversy : विधायक के बर्थडे में शामिल होते ही अफसरों पर गिरी गाज! IBC24 की खबर के बाद CM का बड़ा एक्शन, कलेक्टर को दिए ये सख्त निर्देश

Ads

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह में अधिकारियों की मौजूदगी का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 10:43 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 10:43 AM IST

MLA Bhulan Singh Birthday Controversy / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह का वीडियो वायरल होने से विवाद।
  • अधिकारियों की मौजूदगी पर उठे सवाल, प्रशासन में हड़कंप।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।

सूरजपुर: MLA Bhulan Singh Birthday Controversy  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले में विधायक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होना अधिकारियों को भारी पड़ गया है। आईबीसी24 (IBC24) की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। विधायक के इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम विष्णु देव साय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिए है।

IBC24 Impact Surajpur बर्थ-डे पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सूरजपुर का है, जहाँ स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पार्टी में कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी की बात सामने आई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद आईबीसी24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

CM Vishnu Deo Sai Action सूरजपुर कलेक्टर को सीएम ने दिए जाँच के निर्देश

खबर दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और सूरजपुर कलेक्टर को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पूरे मामले की बारीकी से जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीएम के एक्शन के बाद सूरजपुर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सरकार की इस सख्ती के बाद अब कलेक्टर मामले की जांच में जुट गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-