शह मात The Big Debate: मास्टर प्लान.. क्रेडिट पर घमासान, सरकार के प्लान पर विपक्ष का सवाल, क्या फुलप्रूफ है महानगर बनाने का विजन?

Ads

Bhopal Master Plan-2047: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मास्टर प्लान लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सामने आ गया है।

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 11:47 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 11:50 PM IST

Bhopal Master Plan-2047/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मास्टर प्लान लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सामने आ गया है।
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल विकास योजना-2047 जारी कर दिया।
  • इस ड्राफ्ट पर जनता से आपत्ति और सुझाव भी मांगे गए हैं।

Bhopal Master Plan-2047: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मास्टर प्लान लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सामने आ गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल विकास योजना-2047 जारी कर दिया। इसमें 51 किलोमीटर का ग्रोथ कॉरिडोर, नया बायपास, ग्रीन TDR, हाई डेंसिटी डेवलपमेंट और भौंरी में EKAI सिटी जैसे प्रावधान हैं। पर्यावरण, कनेक्टिविटी, हाउसिंग, निवेश और रोजगार पर भी जोर दिया गया है। इस पहल पर भोपाल के व्यापारी संघों और व्यावसायिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। इस ड्राफ्ट पर जनता से आपत्ति और सुझाव भी मांगे गए हैं। 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में कहा गया था कि सिर्फ लैंड यूज बदलने का प्रस्ताव सीलिंग रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है, सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिया है कि उसकी अनुमति के बिना मास्टर प्लान को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। हालांकि ड्राफ्ट जारी होते ही श्रेय की सियासत भी तेज हो गई है।

Bhopal Master Plan-2047: भोपाल के लिए मास्टर प्लान सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज नहीं ये तय करेगा कि आने वाले वर्षों में शहर किस दिशा में बढ़ेगा। एक तरफ सरकार का दावा- हरित, समृद्ध और विकसित भोपाल है, तो दूसरी तरफ विपक्ष के सवाल-जमीन, लैंड यूज और आम नागरिक के अधिकारों को लेकर। सियासत के बीच भोपाल की जनता की नजर इस बात पर है कि 2047 का ये मास्टर प्लान फाइलों से जमीन तक कैसे उतरता है?

इन्हें भी पढ़ें:-