Suresh Goyal Birthday Celebration | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Suresh Goyal Birthday Celebration गोयल ग्रुप और आईबीसी 24 के चेयरमैन सुरेश गोयल जी का 75वां जन्मदिन आज बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर रायपुर स्थित आईबीसी 24 मीडिया प्लेक्स में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारजनों ने हिस्सा लिया।
Suresh Goyal Birthday समारोह के दौरान सुरेश गोयल जी ने केक काटकर सभी के साथ खुशियां साझा कीं। इस मौके पर आईबीसी 24 परिवार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर सुरेश गोयल जी के जीवन और व्यक्तित्व को समर्पित एक विशेष शो रील भी तैयार की गई। कार्यक्रम के दौरान “हैप्पी बर्थडे टू यू” गीत के साथ पूरा माहौल उत्साह और भावनाओं से भर गया।
आईबीसी 24 परिवार के सदस्यों और करीबियों ने भी अपने संदेशों के जरिए उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों और सहयोगियों ने भी उनके नेतृत्व, स्नेह और सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।