Reported By: Komal Dhanesar
,Teejan Bai Health Latest Update | Photo Credit: AI
भिलाई: Teejan Bai Health Latest Update छत्तीसगढ़ की धरोहर और पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजन बाई का तीसरे दिन भी रायपुर के एम्स में ईलाज जारी है। सांस लेने में तकलीफ़ के साथ उन्हें उल्टी, दस्त और बुखार की वजह से तीन दिन पहले भर्ती कराया था। लेकिन आज तीसरे दिन डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि उनका निमोनिया बढ़ा हुआ है और, यूरिन इनपुट भी कम हुआ है।
Teejan Bai Health Update हालांकि परसो के मुकाबले उनकी सेहत में कुछ सुधार जरूर हुआ है। बहु वेणु देशमुख ने बताया कि हॉस्पिटल से हर घण्टे हेल्थ अपडेट मिल रही है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है पर वह अब कितना असर करेगी यह कुछ समय बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि कल शाम पूरे परिवार उनसे मिलाया गया था परिजनों को देखकर भी काफी खुश भी लग रही थी।
तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को बुधवार देर रात एम्स रायपुर (Teejan Bai admitted in AIIMS Raipur) के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि तीजन बाई को निमोनिया की भी शिकायत है। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने जानकारी देते हुए बताई कि डॉक्टरों के त्वरित इलाज से उनकी हालत में अब सुधार है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा की पहचान मानी जाती हैं। उन्होंने पंडवानी कला को देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करने के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के भिलाई के गांव गनियारी में 24 अप्रैल 1956 को तीजन बाई का जन्म हुआ था। उनका जन्म तीजा पर्व के दिन हुआ, इसलिए इनकी माँ ने तीजन नाम रख दिया। इनके पिता का नाम चुनुकलाल पारधी और माता का नाम सुखवती था। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।