Mahtari Vandan Yojana Amount transfer date
रायपुर: Mahtari Vandan Yojana ka paisa kab ayega मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना राशि की नई तारीख आ गई है। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि वितरित की जाएगी। इससे पहले सरकार ने 7 मार्च को राशि देने का ऐलान किया था। लेकिन 7 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Mahtari Vandan Yojana ka paisa kab ayega आपको बता दें कि अबतक 70 लाख से अधिक महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरे हैं। इनमें से पात्र महिलाओं को 10 मार्च के दिन पहली किस्त जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में जितने भी आवेदन आए हैं, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
Read More: BJP के बदजुबान विधायक ! कांग्रेस के सीनियर नेताओं को कहे अपशब्द
अभी प्रदेश में शासन की नीतियों से हर वर्ग को बेहतर लाभ मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है।छत्तीसगढ़ में अभी ‘मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन’ की धेय से विकसित भारत बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। जिसके लिए यहां की माताओं और बहनों का बड़ा योगदान है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है।