गाय ढूंढने निकले शख्स को जंगल में मिल गया तीन भालू, दिलेरी से किया सामना, जानें फिर क्या हुआ

bears attacked news : बताया कि वन विभाग के एसडीओ से बात हुई है, पीड़ित को शीघ्र मुवावजा प्रदान किया जायेगा

गाय ढूंढने निकले शख्स को जंगल में मिल गया तीन भालू, दिलेरी से किया सामना, जानें फिर क्या हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 8, 2022 10:52 pm IST

रायपुर। Bears attacked news  : छुरा के वनांचल ग्राम करचाली में आज तीन भालुओं ने मिलकर एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया। जिसमे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, बता दें कि इन दिनों छुरा व पाण्डुका क्षेत्र के लोग भालू और हाथी के उत्पात मचाने से दहशत में है। वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप साहू ने बताया कि वन विभाग के एसडीओ से बात हुई है, पीड़ित को शीघ्र मुवावजा प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः  ये है Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र इतने रुपए में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

Bears attacked news  : पूरा मामला छुरा के वनांचल ग्राम करचाली का है जहाँ आज शाम कृपाल निषाद नामक व्यक्ति अपने गाय को ढूंढने जंगल की ओर गया था,जहा पर एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति पर हमला कर दिया। उसके पेट एवं पैर को अपने नाखून से फाड़ कर भाग गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह व्यक्ति अपने घर आया व अपना इलाज कराया। जिसमे उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे वह विभाग के द्वारा मुवावजा प्रदान करने की बात कही जा रही है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में