छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

Ads

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

  •  
  • Publish Date - February 25, 2024 / 10:58 AM IST,
    Updated On - February 25, 2024 / 10:58 AM IST

कांकेर, 25 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह तीन नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी तभी कोयलीबेड़ा क्षेत्र के एक जंगल में यह मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए है। अभियान अभी जारी है।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत

ताजा खबर