बिहार में 752.39 किलोग्राम गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Ads

बिहार में 752.39 किलोग्राम गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 05:37 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 05:37 PM IST

पटना, 17 सितंबर (भाषा) बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) ने 752.390 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इसकी आपूर्ति में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को डीआरआई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और इसके आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जारी अभियान के तहत 17 सितंबर को की गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

डीआरआई ने कहा कि यह जब्ती देशभर में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जारी उसके सतत अभियान का हिस्सा है। एजेंसी समन्वित अभियानों के माध्यम से मादक एवं मन:प्रभावी पदार्थों की तस्करी में संलिप्त संगठित गिरोहों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को गति मिल रही है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब